WUF फाउंडेशन ने बदली स्कूल की तस्वीर, बच्चों को मिलीं बेहतर सुविधाएं...
- 5h ago
धर्मनगरी वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी अपने अंदाज में जवाब दिया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी सनातनियों और ब्रजवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लगे औरंगजेब के कलंक को मिटाने के लिए सभी को मिलकर उपाय निकालना होगा। उन्होंने कहा कि अब सनातन का रथ मथुरा की ओर मोड़ने का समय है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर अब भी सनातनी एकजुट नहीं हुए तो फिर सनातनी होने का क्या अर्थ रह जाएगा।
वहीं, आलोचना और ट्रोलिंग करने वालों पर भी धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ट्रोलर्स की पोस्ट पूरी हो गई हो तो वे भी ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आ जाएं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह उन लोगों को देखने आए हैं, जो कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे।
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद दिए गए उनके इस बयान की अब चर्चा हो रही है। खास तौर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर उनकी टिप्पणी और सनातनियों से एकजुट होने की अपील सुर्खियों में है।
क्या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को फिर से चर्चा के केंद्र में ले आएगा?
धर्मनगरी वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी अपने अंदाज में जवाब दिया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी सनातनियों और ब्रजवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लगे औरंगजेब के कलंक को मिटाने के लिए सभी को मिलकर उपाय निकालना होगा। उन्होंने कहा कि अब सनातन का रथ मथुरा की ओर मोड़ने का समय है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर अब भी सनातनी एकजुट नहीं हुए तो फिर सनातनी होने का क्या अर्थ रह जाएगा। वहीं, आलोचना और ट्रोलिंग करने वालों पर भी धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ट्रोलर्स की पोस्ट पूरी हो गई हो तो वे भी ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आ जाएं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह उन लोगों को देखने आए हैं, जो कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद दिए गए उनके इस बयान की अब चर्चा हो रही है। खास तौर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर उनकी टिप्पणी और सनातनियों से एकजुट होने की अपील सुर्खियों में है। क्या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को फिर से चर्चा के केंद्र में ले आएगा?
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!