Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में अवैध शराब का खेल ,सुबह 5:00 से बिक रही शराब नशे में हुड़दंग मचाते शराबी

मथुरा के नए बस स्टैंड से अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से ही शराब उपलब्ध हो जाती है, जबकि शराब की दुकानों के संचालन का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नए बस स्टैंड पर सुबह होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीने के बाद कुछ लोग आपस में हंगामा और हुड़दंग करते हैं, जिससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शनिवार सुबह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस स्टैंड के आसपास लोगों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह समस्या किसी एक दिन की नहीं, बल्कि रोजाना देखने को मिलती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर ऐसी गतिविधियां कैसे हो रही हैं? सुबह 5 बजे शराब आखिर कहां से उपलब्ध हो रही है? क्या आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है?

स्थानीय स्तर पर पुलिस चौकी बाग बहादुर और बीएसए कॉलेज चौकी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Previous News

देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में अनोखी पहल 1100 तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण, घर-घर तुलसी रोपण का दिया संदेश

Next News

समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियाद, 10 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण