WUF फाउंडेशन ने बदली स्कूल की तस्वीर, बच्चों को मिलीं बेहतर सुविधाएं...
- 5h ago
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र से अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी खबर सामने आई है। नौहझील पुलिस ने युवक देवेंद्र पाठक के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को देवेंद्र पाठक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भाई बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी मोहन सिंह ने कथित तौर पर 23 अगस्त 2026 को देवेंद्र पाठक का अपहरण किया था।
पुलिस का आरोप है कि अपहरण के बाद मोहन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के शव को मोटरसाइकिल पर रखा और यमुना नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 49 मिनट पर जय गुरुदेव मंदिर से लगभग 50 कदम शेरगढ़ की ओर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन सिंह पुत्र उत्तम सिंह, निवासी नसरा कॉलोनी, नौहझील के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल UP 85 CU 1860 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले में थाना नौहझील पर मु0अ0सं0 307/26 के तहत धारा 140(1), 103(1) और 238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अब इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र से अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी खबर सामने आई है। नौहझील पुलिस ने युवक देवेंद्र पाठक के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को देवेंद्र पाठक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भाई बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी मोहन सिंह ने कथित तौर पर 23 अगस्त 2026 को देवेंद्र पाठक का अपहरण किया था। पुलिस का आरोप है कि अपहरण के बाद मोहन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के शव को मोटरसाइकिल पर रखा और यमुना नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 49 मिनट पर जय गुरुदेव मंदिर से लगभग 50 कदम शेरगढ़ की ओर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन सिंह पुत्र उत्तम सिंह, निवासी नसरा कॉलोनी, नौहझील के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल UP 85 CU 1860 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में थाना नौहझील पर मु0अ0सं0 307/26 के तहत धारा 140(1), 103(1) और 238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!