देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में अनोखी पहल 1100 तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण, घर-घर तुलसी रोपण का दिया संदेश

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 9h Ago 92 Views


वृंदावन में देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी-शालिग्राम विवाह के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। गोस्वामी इंदुभूषण रामायणी सेवा संस्थान के तत्वावधान में परिक्रमार्थियों को 1100 तुलसी के गमले और फलाहार का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नाभा पीठ सुदामा कुटी के महंत सुतीक्षण देवाचार्य जी महाराज एवं रासमंडल के महंत लाडलीशरण महाराज ने तुलसी गमलों का वितरण कर किया।

इस अवसर पर हरिमोहन पाठक रामायणी ने कहा कि वृंदावन का नाम वृन्दा यानी तुलसी के नाम पर पड़ा है, लेकिन आज तुलसी लुप्तप्राय होती जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य घर-घर तुलसी रोपण और तुलसी पूजा को बढ़ावा देना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में पार्षद वैभव अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now