यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा डिवाइडर से टकराकर नीचे उतरी स्विफ्ट कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 7h Ago 113 Views


मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा सामने आया है। मांट थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार 21 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे माइलस्टोन 97 किलोमीटर के पास स्विफ्ट कार संख्या DL9CAS9862 हादसे का शिकार हो गई। कार में चालक रितिक पुत्र धर्मेंद्र, उनकी पत्नी दिव्या, बेटी तन्नू और मां सुमित्रा सवार थीं। हादसे में चारों को हल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही टोल चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीआरवी 8420 भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट भिजवाया।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से राया कट इंटरचेंज पहुंचाया गया। मांट पुलिस के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही और किसी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now