खोड़ा में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ शुरू, 3 दिन तक चलेगा सघन पुलिस अभियान

  • 110d Ago 97 Views


गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पूरे इलाके को तीन दिनों के लिए छावनी में तब्दील कर दिया गया है और व्यापक स्तर पर चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस की कई टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं, जबकि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है और किरायेदारों व बाहरी लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने के लिए चलाया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now