Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गिरिराज धरा पर पहुंची पद्मश्री रमेश बाबा की ब्रज यात्रा, छोटी परिक्रमा कर भक्तों ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन

ब्रज की पावन धरा पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पद्मश्री रमेश बाबा के सानिध्य में निकाली जा रही राधारानी ब्रज यात्रा गोवर्धन पहुंची। यात्रा में शामिल संत-महात्माओं, ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर छोटी परिक्रमा लगाई। इस दौरान पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गिरिराज प्रभु के चरणों में शीश नवाकर ब्रज की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। पद्मश्री रमेश बाबा की अगुवाई में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि ब्रज के प्राचीन वनों, कुंडों, पर्वतों और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

यात्रा के माध्यम से ब्रजवासियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करने का संदेश दिया जा रहा है।

Previous News

गोवर्धन में बजरंगबली की प्रतिमा का अनोखा रहस्य, साल में एक बार काली होकर बदल जाता है रंग!

Next News

वृंदावन पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, मलूक पीठ में आचार्य राजेंद्र दास महाराज से लिया आशीर्वाद