परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, असद अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था, तभी घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में असद मारा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई और मौके से पिस्टल व बाइक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि असद शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वह पहले ही पकड़ में आ गया।
वहीं दूसरी ओर, मृतक सूर्या चौहान की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह उनके बेटे की हत्या की गई, आरोपियों के साथ भी वैसी ही सख्ती बरती जानी चाहिए। परिजनों की मांग और पुलिस कार्रवाई के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर