B R E A K I N G   N E W S : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों के तबादले; तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

  • 3 days ago
  • 258 views


उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है। वहीं मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) बनाया गया है और उन्हें डीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

फेरबदल के तहत पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन और राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई आईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।

तबादला सूची में मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं, मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती वाले अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now