परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा के यमुना तट स्थित स्वामी घाट पर सोमवार को विश्व ब्राह्मण दिवस श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के संदेश के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले 11 विप्रजनों को भगवान परशुराम की स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विश्व ब्राह्मण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विधि-विधान से मां यमुना का पूजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, महामंत्री बंसीलाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि 1 जून को आधिकारिक रूप से विश्व ब्राह्मण दिवस घोषित किया जाए, ताकि समाज के लोग इस दिन को एकजुट होकर मना सकें।
कार्यक्रम के समापन पर ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर