परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
गोवर्धन। आगामी पंचायत चुनाव से पहले गोवर्धन की ग्राम पंचायत लोरिया पट्टी में मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 300 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम बिना किसी स्पष्ट कारण के पंचायत निर्वाचन नामावली से हटा दिए गए हैं। इस मामले को लेकर गांव में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, निर्वाचन अधिकारियों तथा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, वे वर्षों से गांव के निवासी हैं और पूर्व की मतदाता सूचियों में भी उनके नाम दर्ज रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते इन नामों को पुनः सूची में शामिल नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में पात्र नागरिक अपने मतदान अधिकार से वंचित हो जाएंगे। इससे पंचायत चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीएम गोवर्धन ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच कराई जाएगी। यदि सत्यापन में यह पाया जाता है कि किसी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश हटाया गया है, तो नियमानुसार उसे पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि सभी पात्र नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर