परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह रविवार को दिनेश फलाहारी महाराज के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को परंपरानुसार माखन-मिश्री का भोग लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. एपी सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति से संबंधित मामला वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में चल रही प्रक्रिया के माध्यम से सत्य सामने आएगा और न्याय अवश्य मिलेगा।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अत्यंत प्रिय है, लेकिन वर्तमान समय में जन्मस्थान पर परंपरागत रूप से यह भोग नहीं लग पा रहा है। इस विषय को लेकर राष्ट्रपति से समय मांगा गया है और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।
डॉ. एपी सिंह ने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संबंध में सकारात्मक पहल होगी।
इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, सनातन धर्म बोर्ड के गठन तथा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में शराब, मांस और अंडे जैसी तामसिक वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र हैं, इसलिए यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक गरिमा को बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए।
इस दौरान उनके साथ मौजूद संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन पर जोर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर