परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नुनिहाई रोड स्थित रामद्वारा के पास खड़ी एक डीसीएम से उसके मालिक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर RJ11-GC 9933 की डीसीएम नुनिहाई रोड पर खड़ी हुई थी। वाहन के पीछे एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस एवं डायल-112 पीआरबी टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान डीसीएम मालिक के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर