किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  • 17h ago
  • 103 views


किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने आवाज बुलंद की है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते हुए किसानों से जुड़े मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की।


भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जेवर टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। वहीं गांवों में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों का विरोध करते हुए किसानों ने इन्हें हटाने की मांग दोहराई।

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now