परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी भूपेंद्र चौधरी रविवार को आगरा पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
आगरा के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में भूपेंद्र चौधरी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि आगरा को मेट्रो रेल, रिंग रोड और स्मार्ट सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं, वहीं लाखों गरीब परिवारों को आवास और खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के चलते आगरा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हुई है।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनकल्याण और विकास का प्रतीक बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर