परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मामूली नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंडी चौराहा स्थित आशापुरी कॉलोनी में पड़ोसियों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत मंडी चौराहा स्थित आशापुरी कॉलोनी में दो दिन पूर्व नाली साफ करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित दीवान सिंह के अनुसार उनकी पत्नी घर के बाहर नाली साफ कर रही थीं, तभी पड़ोस के कुछ बच्चों ने साइकिल चढ़ा दी, जिससे उन्हें चोट लग गई। जब इस बात की शिकायत बच्चों के परिजनों से की गई तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वह थाना हाईवे गए थे। वापस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दीवान सिंह पुत्र नत्थीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने आई उनकी गर्भवती पुत्रवधू बेवी पत्नी मनीष के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
अब पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर