यमुना एक्सप्रेसवे पर तड़के बड़ा हादसा, खड़े पिकअप में कंटेनर की जोरदार टक्कर

  • 2 days ago
  • 181 views


मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3:40 बजे किलोमीटर संख्या 74:900 पर हुआ। बताया गया कि पिकअप वाहन संख्या DL1LAF0544 सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कंटेनर संख्या UP16NT6283 के चालक विजेंद्र पुत्र सेवाराम निवासी हरदोई को नींद की झपकी आ गई, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर सीधे पिकअप में जा घुसा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक आशीष सिंह पुत्र सुनील कुमार निवासी करावल नगर, दिल्ली के कंधे में चोट आई। घायल को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बाजना कट हरेंद्र सिंह तोमर और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बाजना कट पर खड़ा कराया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु बना रहा।

पुलिस ने घायल चालक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now