रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मथुरा की गुरूकृपा विलास कॉलोनी में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा व्यास शान्तनू जी महाराज ने राम नाम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि “राम से बड़ा राम का नाम है” और यह नाम सृष्टि के अंत तक अविनाशी रहेगा।
कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि राम नाम केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन का आधार और सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने बताया कि स्वयं भगवान शिव भी हर क्षण राम नाम का जाप करते हैं। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि और वायु की शक्ति भी राम नाम में समाहित है।
उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रद्धा और विश्वास ही जीवन का मूल आधार हैं। यदि जीवन से अभिमान समाप्त हो जाए तो श्रद्धा अपने आप प्रकट हो जाती है।
महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य के जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक हर शुभ और अंतिम क्षण में राम नाम का ही स्मरण किया जाता है। बच्चे के जन्म पर सोहर, विवाह में मंगल गीत और अंतिम यात्रा में भी “राम नाम सत्य है” का उद्घोष यही दर्शाता है कि राम नाम सनातन सत्य है।
कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा श्रवण करते नजर आए।
कार्यक्रम में प्रभात अग्रवाल, मीता अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर