रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 5 दिनों में खुलासा कर दिया है। साबौता अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नरेश और उमेश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी मोहित को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, 21 मई को रोही गांव से लापता हुए किशोर का शव 22 मई की रात एक खाली मकान से बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपियों की मृतक की दादी से हुई कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 5 दिनों में खुलासा कर दिया है। साबौता अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नरेश और उमेश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी मोहित को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, 21 मई को रोही गांव से लापता हुए किशोर का शव 22 मई की रात एक खाली मकान से बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपियों की मृतक की दादी से हुई कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!