रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
मथुरा के थाना नोहझील क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3:20 बजे मांट टोल कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 74 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक बाइक से महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में सामने आया कि बाइक संख्या UP16CN8936 को अजय कुमार चला रहे थे, जो अपनी माता शशी देवी के साथ वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे बैठी शशी देवी को चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल महिला को तत्काल सीएचसी नौहझील पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर