रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
वृंदावन में बुधवार सुबह उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब संत प्रेमानंद महाराज ने करीब दो हफ्तों बाद आश्रम से बाहर निकलकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा, एकांतिक वार्ता और दर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए थे, जिसके बाद भक्तों में लगातार चिंता बनी हुई थी।
भोर में जैसे ही संत प्रेमानंद महाराज दर्शन देने के लिए बाहर निकले, सड़क पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने भावुक होकर “राधे-राधे” और गुरु महाराज के जयकारे लगाए।
जानकारी के अनुसार संत प्रेमानंद महाराज कार से रमणरेती स्थित राधाटीला मोड़ तक पहुंचे और वहां से पैदल चलते हुए श्रीराधा केलिकुंज आश्रम तक लौटे। इस दौरान मार्ग में मौजूद श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हालांकि आश्रम के इंटरनेट प्लेटफॉर्म “भक्तिमार्ग” पर संत प्रेमानंद की पदयात्रा दोबारा शुरू होने और एकांतवास पर जाने जैसी अलग-अलग सूचनाएं सामने आने से भक्तों में अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
गौरतलब है कि गत 17 मई को आश्रम प्रबंधन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए संत प्रेमानंद की पदयात्रा, एकांतिक वार्ता और दर्शन स्थगित करने की घोषणा की थी। इसके बाद देशभर से श्रद्धालु उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे।
आश्रम प्रबंधन ने गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं से आश्रम न आने की अपील भी की थी, लेकिन इसके बावजूद भक्तों की भीड़ लगातार जुट रही थी। बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन से भक्तों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर