रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
मथुरा में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। मौसम विभाग ने जनपद के लिए “Extremely Severe Alert” जारी करते हुए अगले 3 घंटों को बेहद संवेदनशील बताया है। विभाग के अनुसार जिले के अलग-अलग इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। इसके साथ ही तेज बिजली गिरने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। पेड़ों, पुराने भवनों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर