रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
मथुरा में ब्रज भाषा सिनेमा को नई पहचान दिलाने और स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के कार्यकर्ता रिंकू असोलिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया, जिसमें करीब 600 ब्रज कलाकारों ने भाग लिया।
बैठक में ब्रज सिनेमा के चर्चित डायरेक्टर मुनेंद्र परमार, अभिनेता अंश कुमार और जॉली बाबा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान ब्रजभाषा सिनेमा को आगे बढ़ाने, नई फिल्मों के निर्माण और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आगामी फिल्में “सनकी छोरा” और “बेर” के एक महीने में पूर्ण होने पर पूरी टीम को बधाई दी गई। वहीं ताइक्वांडो कोच गोविंद अग्रवाल को लगातार छह फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर नियुक्त किए जाने की घोषणा भी की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान अभिनेता अंश कुमार ने बताया कि आने वाली फिल्मों के लिए जल्द ही अभिनेता और अभिनेत्रियों के ऑडिशन शुरू किए जाएंगे। वहीं गोविंद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को भी फिल्मों में मौका दिया जाएगा।
बैठक में जैस चौहान, विराट, मोनू परमार, अंकित सिकरवार, नेहा डॉली, धीरज सिसोदिया, राम्या चौधरी, ऋषि छोकर, शिव प्रताप सिंह, रवि परिहार और प्रिया गौतम सहित कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद रहे। यह आयोजन रामलीला मैदान में संपन्न हुआ।
मथुरा में ब्रज भाषा सिनेमा को नई पहचान दिलाने और स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के कार्यकर्ता रिंकू असोलिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया, जिसमें करीब 600 ब्रज कलाकारों ने भाग लिया। बैठक में ब्रज सिनेमा के चर्चित डायरेक्टर मुनेंद्र परमार, अभिनेता अंश कुमार और जॉली बाबा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान ब्रजभाषा सिनेमा को आगे बढ़ाने, नई फिल्मों के निर्माण और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में आगामी फिल्में “सनकी छोरा” और “बेर” के एक महीने में पूर्ण होने पर पूरी टीम को बधाई दी गई। वहीं ताइक्वांडो कोच गोविंद अग्रवाल को लगातार छह फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर नियुक्त किए जाने की घोषणा भी की गई। प्रेस वार्ता के दौरान अभिनेता अंश कुमार ने बताया कि आने वाली फिल्मों के लिए जल्द ही अभिनेता और अभिनेत्रियों के ऑडिशन शुरू किए जाएंगे। वहीं गोविंद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को भी फिल्मों में मौका दिया जाएगा। बैठक में जैस चौहान, विराट, मोनू परमार, अंकित सिकरवार, नेहा डॉली, धीरज सिसोदिया, राम्या चौधरी, ऋषि छोकर, शिव प्रताप सिंह, रवि परिहार और प्रिया गौतम सहित कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद रहे। यह आयोजन रामलीला मैदान में संपन्न हुआ।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!