यमुना एक्सप्रेसवे पर टला बड़ा हादसा! ब्रेक फेल होते ही ट्राला से भिड़ा कैंटर

  • 13 days ago
  • 388 views


मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रहा एक कैंटर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण आगे चल रहे ट्राला से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 62.350 पर रात करीब 12:05 बजे हुआ। सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि कैंटर के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह आगे चल रहे अज्ञात ट्राला से जा भिड़ा।

दुर्घटना के समय कैंटर चला रहे अनिल कुमार पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों की तत्परता से यातायात जल्द ही सामान्य कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद वाहन चालकों को अपने वाहनों की नियमित तकनीकी जांच कराने और सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now