परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
यमुना एक्सप्रेसवे एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। आगरा से अपनी ननिहाल से वापस दिल्ली लौट रहे दो मौसेरे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय यतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल नीरज कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मंगलवार शाम बाइक से दिल्ली लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद यतेंद्र कुमार ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, जबकि नीरज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई रवि ने बताया कि यतेंद्र का कुछ वर्ष पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद वह परिवार के साथ रहकर उनका सहारा बना हुआ था। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर