परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
वृंदावन में पुरुषोत्तम मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कमला एकादशी पर परिक्रमा मार्ग में एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ाने वाली छह महिला चोरों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच शातिर महिलाओं ने मौका पाकर महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी कर छह संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है, वहीं त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान सक्रिय चोर गिरोहों पर भी बड़ा संदेश गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर