परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
वृंदावन। जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा के लिए शनिवार राहत और खुशी भरा दिन लेकर आया। एक दिन पहले लापता हुए उनके प्रिय पेट्स ‘जोजो’ और ‘जॉनी’ आखिरकार सुरक्षित मिल गए। पेट्स के मिलने के बाद राहुल ने अभी न्यूज, स्थानीय निवासियों और मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
दरअसल, राहुल मिश्रा अपने साथियों के साथ वृंदावन आए थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक उनका बैग लेकर चला गया था, जिसमें उनके दोनों प्रिय पेट्स जोजो और जॉनी मौजूद थे। पेट्स के गायब होने के बाद राहुल बेहद परेशान हो गए और उनकी तलाश में लगातार जुटे रहे।
मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई। वहीं स्थानीय निवासी पिंटू ने भी राहुल का पूरा सहयोग किया। दोनों ने रातभर दो बाइकों से वृंदावन के विभिन्न इलाकों में खोजबीन की। काफी प्रयासों के बाद रात करीब डेढ़ बजे ई-रिक्शा चालक का सुराग मिला।
राहुल मिश्रा तत्काल उसके घर पहुंचे, जहां उनके दोनों पेट्स जोजो और जॉनी सुरक्षित मिल गए। अपने प्रिय साथियों को देखकर राहुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
भावुक राहुल मिश्रा ने कहा कि “जोजो और जॉनी ही मेरी जिंदगी हैं। इनके बिना मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा था। अभी न्यूज और स्थानीय लोगों के सहयोग से आज मेरी खुशी वापस लौट आई है।”
राहुल ने विशेष रूप से स्थानीय निवासी पिंटू और इस खबर को प्रमुखता से उठाने वाले अभी न्यूज का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने पुलिस से भी अनुरोध किया कि चूंकि उनके पेट्स सुरक्षित मिल गए हैं, इसलिए ई-रिक्शा चालक के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न की जाए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर