वृंदावन में पत्रकारों को धमकी का आरोप, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे मीडिया कर्मी

  • 14 days ago
  • 348 views


वृंदावन में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला भूमाफिया पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। आरोप है कि शिखा शर्मा ने अपने पति और दो बेटों के साथ मिलकर कोतवाली परिसर में ही पत्रकारों को धमकाया। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम वृंदावन कोतवाली में कोतवाल संजय पांडेय की मौजूदगी में हुआ। आरोप है कि पत्रकारों को खुलेआम धमकी दिए जाने के बावजूद तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पत्रकारों में नाराजगी और बढ़ गई।

घटना के विरोध में वृंदावन के पत्रकार कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पत्रकारों का कहना है कि यदि पुलिस की मौजूदगी में ही मीडिया कर्मी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पत्रकार संगठन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now