वृंदावन में कृष्ण भक्ति में डूबे तेज प्रताप यादव, गोपियों के बीच बांसुरी बजाते VIDEO हुआ वायरल

  • 15 days ago
  • 210 views


जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का वृंदावन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में तेज प्रताप पारंपरिक वेशभूषा में वंशीवट पर गोपियों के बीच खड़े होकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए वंशीवट के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। तेज प्रताप ने बताया कि मान्यता के अनुसार यही वह स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी की धुन से गोपियों को आकर्षित करते थे।

 उन्होंने वंशीवट को प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का प्रतीक बताया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स उनके इस आध्यात्मिक रूप की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे उनके अनोखे राजनीतिक अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं।

तेज प्रताप यादव इससे पहले भी कई बार धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में अलग-अलग स्वरूपों में नजर आ चुके हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now