रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
वृंदावन के अठखंभा स्थित बल्लीगंज इलाके में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध मनोज पोशाक वाले के स्टोरेज रूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार आग गोदाम में रखे इनवर्टर, पैनल बॉक्स और बैटरियों तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत कोतवाली पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
वृंदावन के अठखंभा स्थित बल्लीगंज इलाके में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध मनोज पोशाक वाले के स्टोरेज रूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग गोदाम में रखे इनवर्टर, पैनल बॉक्स और बैटरियों तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत कोतवाली पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!