रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
धर्मनगरी वृंदावन से सनसनीखेज मामला सामने आया है। संत देवराहा बाबा के शिष्य समेत दो साधुओं पर नाबालिग विद्यार्थी के साथ कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बाबा रामअखंड दास, जो स्वयं को देवराहा बाबा का शिष्य बताते हैं, ने बनारस स्थित वेदांती आश्रम में झारखंड निवासी नाबालिग विद्यार्थी के साथ गलत कार्य किया। बाद में पीड़ित को वृंदावन स्थित वेदांती आश्रम लाया गया।
आरोप है कि 21 जून 2025 को रामअखंड दास और बाबा बालगोविंद दास ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण पीड़ित लंबे समय तक चुप रहा।
बताया गया कि 20 अगस्त 2025 को पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। आरोप है कि उस समय पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां समझौता कराकर मामला शांत करा दिया गया। बाद में पीड़ित अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना एसआई प्रमोद कुमार कर रहे हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर