विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल का आरोप: डीएम से लगाई निर्माण रोकने की गुहार

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 19h Ago 120 Views


मथुरा के गोवर्धन में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।

मामला थाना मगोर्रा क्षेत्र के सींगापट्टी गांव का है, जहां खसरा संख्या 860 और 722 की भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

प्रार्थी तेजवीर सिंह का आरोप है कि संबंधित भूमि का मामला जनपद न्यायाधीश मथुरा की अदालत में अपील संख्या 254/2026 के तहत विचाराधीन है। इसके बावजूद 30 अगस्त को विपक्षी पक्ष ने विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू करा दिया।

तेजवीर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर परिवार के लोगों को पुलिस चौकी ले जाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया गया। वहीं अनीता ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस पर सहयोग का आरोप लगाया है।

हालांकि, सौख चौकी प्रभारी विनीत चौधरी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस केवल दो पक्षों के बीच विवाद शांत कराने मौके पर पहुंची थी और एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को चौकी लाया गया था। अब प्रार्थी पक्ष ने डीएम से निर्माण रुकवाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now