CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी हुई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शस्त्र बरामद कर लिया है
थाना बरसाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी शस्त्र चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के डींग जनपद निवासी 23 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया, जो वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी की घटना में शामिल था।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कमरे से उसकी लाइसेंसी 12 बोर DBBL बंदूक चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही बरसाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 2 सितंबर की रात करीब 2:55 बजे वृंदा आराध्या कंपनी के पास से आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ग्राम तुमौला स्थित एक घर से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी हुई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शस्त्र बरामद कर लिया है थाना बरसाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी शस्त्र चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के डींग जनपद निवासी 23 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया, जो वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी की घटना में शामिल था। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कमरे से उसकी लाइसेंसी 12 बोर DBBL बंदूक चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही बरसाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 2 सितंबर की रात करीब 2:55 बजे वृंदा आराध्या कंपनी के पास से आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ग्राम तुमौला स्थित एक घर से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!