CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले मथुरा में हुई महज़ आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने बीएसए कॉलेज रोड, नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव के बीच श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक हुई तेज बारिश ने मथुरा को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन शहर के कई प्रमुख मार्ग देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गए। सबसे ज्यादा असर बीएसए कॉलेज रोड पर दिखाई दिया, जहां सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार थम गई।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इन दिनों लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। ऐसे में नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे हुए जलभराव ने बाहर से आए श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। लोगों को सामान लेकर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएसए कॉलेज रोड पर जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हल्की बारिश में भी यहां पानी भर जाता है, लेकिन हर बार केवल दावे होते हैं, स्थायी समाधान नहीं। जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजन से पहले सामने आई ये तस्वीरें शहर की जल निकासी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले मथुरा में हुई महज़ आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने बीएसए कॉलेज रोड, नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव के बीच श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक हुई तेज बारिश ने मथुरा को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन शहर के कई प्रमुख मार्ग देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गए। सबसे ज्यादा असर बीएसए कॉलेज रोड पर दिखाई दिया, जहां सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार थम गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इन दिनों लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। ऐसे में नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे हुए जलभराव ने बाहर से आए श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। लोगों को सामान लेकर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएसए कॉलेज रोड पर जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हल्की बारिश में भी यहां पानी भर जाता है, लेकिन हर बार केवल दावे होते हैं, स्थायी समाधान नहीं। जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजन से पहले सामने आई ये तस्वीरें शहर की जल निकासी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!