CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
मथुरा में सवा साल से निलंबित शिक्षक रमन लाल को आखिरकार बहाल कर दिया गया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मांग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने मामले की समीक्षा करते हुए तत्काल प्रभाव से बहाली का आदेश जारी किया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मार्च 2025 से निलंबित प्राथमिक विद्यालय सीह, नंदगांव के शिक्षक रमन लाल की बहाली की मांग रखी।
बीएसए ने मामले की समीक्षा और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षक रमन लाल को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया। बहाली का आदेश संघ पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही सौंपा गया, जिस पर शिक्षक नेताओं ने बीएसए का आभार जताया।
बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अकारण उत्पीड़न न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे, यही विभाग की प्राथमिकता है।
वहीं जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने इसे संगठन की एकजुटता की जीत बताया, जबकि बहाल हुए शिक्षक रमन लाल ने न्याय मिलने पर बीएसए और शिक्षक संघ का धन्यवाद व्यक्त किया।
मथुरा में सवा साल से निलंबित शिक्षक रमन लाल को आखिरकार बहाल कर दिया गया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मांग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने मामले की समीक्षा करते हुए तत्काल प्रभाव से बहाली का आदेश जारी किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मार्च 2025 से निलंबित प्राथमिक विद्यालय सीह, नंदगांव के शिक्षक रमन लाल की बहाली की मांग रखी। बीएसए ने मामले की समीक्षा और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षक रमन लाल को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया। बहाली का आदेश संघ पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही सौंपा गया, जिस पर शिक्षक नेताओं ने बीएसए का आभार जताया। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अकारण उत्पीड़न न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे, यही विभाग की प्राथमिकता है। वहीं जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने इसे संगठन की एकजुटता की जीत बताया, जबकि बहाल हुए शिक्षक रमन लाल ने न्याय मिलने पर बीएसए और शिक्षक संघ का धन्यवाद व्यक्त किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!