Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल का आरोप: डीएम से लगाई निर्माण रोकने की गुहार

मथुरा के गोवर्धन में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।

मामला थाना मगोर्रा क्षेत्र के सींगापट्टी गांव का है, जहां खसरा संख्या 860 और 722 की भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

प्रार्थी तेजवीर सिंह का आरोप है कि संबंधित भूमि का मामला जनपद न्यायाधीश मथुरा की अदालत में अपील संख्या 254/2026 के तहत विचाराधीन है। इसके बावजूद 30 अगस्त को विपक्षी पक्ष ने विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू करा दिया।

तेजवीर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर परिवार के लोगों को पुलिस चौकी ले जाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया गया। वहीं अनीता ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस पर सहयोग का आरोप लगाया है।

हालांकि, सौख चौकी प्रभारी विनीत चौधरी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस केवल दो पक्षों के बीच विवाद शांत कराने मौके पर पहुंची थी और एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को चौकी लाया गया था। अब प्रार्थी पक्ष ने डीएम से निर्माण रुकवाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

महाराजा अग्रसेन जयंती: 32वीं भव्य कलश यात्रा की तैयारियां तेज, 108 महिलाएं करेंगी अगुवाई