CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फाती उर्फ असद को मुठभेड़ में ढेर करने वाली पुलिस टीम के सदस्य रहे उपनिरीक्षक अजय वर्मा को मुख्यमंत्री ने वीरता पदक से सम्मानित किया है।
मंगलवार को डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने गोविंद नगर थानाध्यक्ष अजय वर्मा को मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया गया वीरता पदक सौंपा बताया गया कि 10 मई 2025 को पुलिस टीम की हाईवे क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फाती उर्फ असद से मुठभेड़ हुई थी।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने बदमाश को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने पर उपनिरीक्षक अजय वर्मा को वीरता पदक के लिए सम्मानित किया गया डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने पदक प्रदान करते हुए अजय वर्मा के साहसिक कार्य की सराहना की।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।
एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फाती उर्फ असद को मुठभेड़ में ढेर करने वाली पुलिस टीम के सदस्य रहे उपनिरीक्षक अजय वर्मा को मुख्यमंत्री ने वीरता पदक से सम्मानित किया है। मंगलवार को डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने गोविंद नगर थानाध्यक्ष अजय वर्मा को मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया गया वीरता पदक सौंपा बताया गया कि 10 मई 2025 को पुलिस टीम की हाईवे क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश फाती उर्फ असद से मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने बदमाश को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने पर उपनिरीक्षक अजय वर्मा को वीरता पदक के लिए सम्मानित किया गया डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने पदक प्रदान करते हुए अजय वर्मा के साहसिक कार्य की सराहना की। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!