CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
मथुरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना राया मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्ते या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा शोहदों की हरकत होने पर डरने की बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन—की विस्तृत जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
मथुरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना राया मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्ते या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा शोहदों की हरकत होने पर डरने की बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन—की विस्तृत जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!