विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आकाश सिम्स हॉस्पिटल की पहल, नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में उमड़ी भीड़

  • 11 days ago
  • 202 views


विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मथुरा स्थित आकाश सिम्स हॉस्पिटल में नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और कैंसर संबंधी विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

कैंप में कैंसर सर्जन डॉ. यशस्वी चौधरी ने लोगों के मुंह की नि:शुल्क स्क्रीनिंग की और कैंसर से बचाव एवं समय पर पहचान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई।

डॉ. यशस्वी चौधरी ने बताया कि इस हेल्थ कैंप को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। मथुरा, वृंदावन, भरतपुर, राया, अलीगढ़, हाथरस, होडल, कोसी, फरह और आगरा सहित कई क्षेत्रों से लोग अपनी जांच कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं या पिछले पांच वर्षों में तंबाकू छोड़ चुके हैं, उन्हें नियमित रूप से ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग करानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आकाश सिम्स हॉस्पिटल में कैंसर के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो उसका सफल इलाज संभव है। इसलिए शरीर में दिखाई देने वाले शुरुआती लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉ. चौधरी ने लोगों से अपील की कि यदि मुंह में लंबे समय तक रहने वाला छाला, खांसी के साथ खून आना, लगातार खांसी रहना, स्तन में गांठ, बच्चेदानी से अनियमित रक्तस्राव, शरीर में किसी प्रकार की गांठ, निगलने में परेशानी या आवाज में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कैंसर विशेषज्ञ से संपर्क करें और आवश्यक जांच कराएं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now