मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को हेपेटाइटिस बी और सी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच, टीकाकरण और परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण, उसके खतरे और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच कराने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व हेपेटाइटिस-बी जांच कराने तथा नवजात शिशुओं को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस-बी का टीका और आवश्यकता पड़ने पर एचबीआईजी (HBIG) दिए जाने की जानकारी भी साझा की गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर में हेपेटाइटिस से संबंधित मरीजों की जांच की जा रही है, आवश्यक टीकाकरण किया जा रहा है और उन्हें बीमारी से बचाव तथा उपचार के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच, टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर जांच और उपचार अवश्य कराएं।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को हेपेटाइटिस बी और सी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच, टीकाकरण और परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण, उसके खतरे और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच कराने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व हेपेटाइटिस-बी जांच कराने तथा नवजात शिशुओं को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस-बी का टीका और आवश्यकता पड़ने पर एचबीआईजी (HBIG) दिए जाने की जानकारी भी साझा की गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर में हेपेटाइटिस से संबंधित मरीजों की जांच की जा रही है, आवश्यक टीकाकरण किया जा रहा है और उन्हें बीमारी से बचाव तथा उपचार के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच, टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर जांच और उपचार अवश्य कराएं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!