वाल्मीकि समाज ने बढ़ाया मेधावियों का मान! 83 छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह

  • 14h ago
  • 138 views


मथुरा में अखिल भारतीय वाल्मीकि नवीन संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 83 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा।

होटल बृजवासी रॉयल में आयोजित इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अशोक कुमार को "युवा सोच एवं समाज सेवा सम्मान पत्र-2025" से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेश काजू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य "पढ़ेगा तो बढ़ेगा" का संदेश समाज के हर परिवार तक पहुंचाना है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह लगातार 10वें वर्ष आयोजित किया गया है। इस वर्ष कुल 83 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now