दिल्ली में लगे राहुल गांधी के 'गुमशुदगी' वाले पोस्टर, BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला

  • 14h ago
  • 4 views


देश की राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शहर के कई इलाकों में राहुल गांधी की तस्वीर वाले 'गुमशुदा' (Missing) पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।

दिल्ली के आईटीओ समेत कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उन्हें "गुमशुदा" बताया गया है। पोस्टरों में सवाल उठाया गया है कि विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों के दौरान राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देते और विदेश दौरों पर चले जाते हैं। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता पर पोस्टर लगाने के बजाय सरकार को पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और अन्य जनसरोकार के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है।

पोस्टरों को लेकर राजधानी की राजनीति गर्म हो गई है और दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार बयानबाज़ी कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now