'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक्सप्रेसवे पर रिवर्स हो रही कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के हलगोया कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक परिवार हरिद्वार दर्शन के लिए जा रहा था। कट छूट जाने के बाद कार चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को टक्कर मार दी। पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, मां सुदेश और 9 वर्षीय शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर