नौहझील में बड़ा सड़क हादसा! पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, कई यात्री घायल, चालक फरार

  • 14h ago
  • 238 views


मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नौहझील-बाजना मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर के समीप एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

वीओ:
जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस नौहझील से गोमत की ओर जा रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में 4 से 5 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकी नामक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। सूचना मिलते ही नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची, बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now