टोटी फैक्ट्री में बड़ी चोरी: 4 लाख का माल साफ, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और DVR भी ले गए चोर

  • 14 days ago
  • 259 views


मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में चोरों ने एक टोटी फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात फैक्ट्री में घुसे चोर करीब 4 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर फैक्ट्री कार्यालय में रखी चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं, चांदी के सिक्के, नकदी और मोबाइल फोन तक अपने साथ ले गए।

फैक्ट्री संचालक शिवम बंसल के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार को अवकाश होने के कारण फैक्ट्री बंद रही। सोमवार सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पूरा सामान बिखरा पड़ा था और कार्यालय के ताले टूटे हुए थे।

चोर कार्यालय में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, एक स्मार्टफोन, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, चार चांदी के सिक्के और बड़ी संख्या में टोटियां चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR मशीन भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, जिससे जांच में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं व्यापारी संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी और दहशत का माहौल है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now