तीन माह से मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्तियों का प्रदर्शन, गोवर्धन CHC पर खोला मोर्चा

  • 6 days ago
  • 300 views


गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्ती संगिनी श्रमिक संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्तियों और संगिनी श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्तियों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की।

धरने पर बैठी आशा कार्यकर्तियों का कहना था कि पिछले तीन माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी कार्य, सर्वे और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जिम्मेदारी वे लगातार निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार मेहनत करने के बाद भी उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित मानदेय का भुगतान कराने के साथ-साथ आशा और संगिनी श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने की भी मांग की।

कार्यकर्तियों का कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा हड़ताल जारी रहेगी।

 

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now