परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा। अंजना फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिला क्षय रोग केंद्र, मथुरा में 50 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को हाई प्रोटीन पोषण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर मरीजों को पौष्टिक आहार, नियमित दवा सेवन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर दवा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाना भी बेहद जरूरी है।
डॉ. चतुर्वेदी ने समाज के सक्षम लोगों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से ‘निक्षय मित्र’ बनकर अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने लोगों से तंबाकू और अन्य व्यसनों से दूर रहने, नियमित व्यायाम करने और फलों व पौष्टिक आहार को अपनाने का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ पोषण सहायता मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग टीबी उन्मूलन अभियान को नई ताकत देता है।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूदेव, ट्रस्ट की ओर से पंकज चतुर्वेदी, नितिन, राधा और नीरज तथा जिला क्षय रोग केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी शिव कुमार, अखिलेश दीक्षित, बिहारी लाल, योगेश दिवाकर, मयंक, नेहा, कविता और निश्चल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, संदिग्ध मरीजों को समय पर जांच के लिए प्रेरित करने और जरूरतमंद रोगियों की सहायता के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर