तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत, गांव में छाया मातम

  • 10 days ago
  • 694 views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से इंटर के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


थाना सुरीर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 16 वर्षीय मोहन स्वरूप पुत्र किशन सिंह ठाकुर सड़क हादसे का शिकार हो गया। मोहन स्वरूप राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर में कक्षा 11 का छात्र था।

सोमवार दोपहर विद्यालय की छुट्टी के बाद वह अपने गांव सिकंदरपुर लौट रहा था। इसी दौरान सुरीर चौराहे के समीप राया की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रक नंबर RJ 11 GB 7396 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के भाई लोकेश सिंह और चाचा पदम सिंह ने बताया कि मोहन स्वरूप पढ़ाई में होनहार और शांत स्वभाव का था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now