रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि डंपर का पहिया छात्र के सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई है, जो के.एम. यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था। बताया जा रहा है कि तरुण शुक्रवार सुबह यूनिवर्सिटी से बाइक पर लौट रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तरुण सड़क पर गिर पड़ा और डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह छात्र को डंपर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की जेब से मिले आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर