परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
आगरा में एक बच्चे की खेत में तरबूज तोड़ने को लेकर चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जब बच्चे का शव खेत में पड़ा हुआ मिला तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बसई जगनेर क्षेत्र के सोनी खेड़ा गांव का है। गांव में नरेश कुशवाह अपने परिवार के साथ रहते थे।
उनके 13 साल का बेटा था, जिसका नाम अवनी था। नरेश के गांव में स्थित अपना खेत दूसरे व्यक्ति को बंटाई के लिए दिया था। खेत में तरबूज की खेती हो रही थी। शुक्रवार की दोपहर को नरेश का बेटा अवनी खेत में तरबूज लेने के लिए गया था, जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो परी आर को शक हुआ, उसकी खोजबीन की गई तो अवनी का शव खेतों में खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
उसके शरीर को चाकुओं से गोदा गया था। शव पास ही थैली में एक तरबूज और चाकू पड़ा हुआ था। 13 साल के मासूम अवनी का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़तला शुरू कर दी। मृतक बच्चे के पिता नरेश ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों को खेत बंटाई के लिए दिया था, उन्होंने ही खेत में से तरबूज तोड़ने की वजह से अवनी की हत्या की है।
देर रात तक परिजन हंगामा करने लगे, और शव को खेत में ही पड़ा रहने दिया। सूचना पर डीसीपी आदित्य भी पहुंच गए, और फिर पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद बच्चे के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर